महिला वैज्ञानिक योजना के तहत पिछले दो वर्ष में 371 महिला वैज्ञानिकों का हुआ चयन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले दो वर्ष में महिला वैज्ञानिक योजना के तहत 1,198 महिलाओं ने आवेदन किया और इनमें से 371 महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया। लोकसभा में गौरव गोगोई के प्रश्न के लिखित उत्तर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथ पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने बताया कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान महिला वैज्ञानिक योजना-ए के तहत क्रमश: 490 और 708 महिलाओं ने आवेदन किया और इनमें 172 और 199 महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें :  तिरंगा यात्रा को लेकर दिल्ली कूच करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

संबंधित समाचार