नेपाल: भूस्खलन में मृतकों की संख्या 18 हुई, तलाश अभियान जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गई है और 21 लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस, सशस्त्र बलों तथा सेना के जवान स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में जुगल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार …

काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गई है और 21 लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस, सशस्त्र बलों तथा सेना के जवान स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में जुगल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए इस भूस्खलन के बाद मलबे में दबे 18 लोग के शव बरामद कर लिये गये हैं, जबकि 21 लोग अब भी लापता हैं। इस घटना में पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर लिडी गांव के 37 मकानों पर जा गिरा।

पुलिस अधीक्षक प्रज्वोल महारजन ने बताया कि मृतकों में 11 बच्चे, चार महिलाएं तथा तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर 25 घरों पर गिर गया। फिर से भूस्खलन होने के खतरे को देखते हुए हमने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है और वे लोग टेंट में रह रहे हैं।

संबंधित समाचार