रुद्रपुर: पिता ने की 10 साल की बच्ची से अश्लील हरकत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कलयुगी पिता की ओर से अपनी ही 10 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।

आरोपी की पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट करने और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ गांव में पति के साथ रहती है।

पति आए दिन शराब पीकर हाथापाई करता है। महिला का आरोप था कि 14 मार्च की दोपहर बाद पति घर में आया और नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर पति ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बेटी के साथ हुई इस हरकत के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

 

संबंधित समाचार