पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ आतंकवादी समेत दो बच्चे भी मारे गए, दो सैनिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात अफगानिस्तान की सीमा के पास एक आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर हो गए। वहीं दो बच्चे भी मारे गए और दो सैनिक घायल हुए हैं। 

बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत दक्षिण वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान किसकी गोली लगने से बच्चों की मौत हुई। पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादी किस संगठन से नाता रखते थे इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी। 

दक्षिण वजीरिस्तान कुछ साल पहले तक पाकिस्तानी तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह हुआ करता था। बाद में पाकिस्तानी सेना ने क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाए का दावा किया। हालांकि वहां अकसर आतंकवादी हमले होते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : अमेरिकी सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी के नाम की पुष्टि की 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म