मुरादाबाद : उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन, कहा- जल्द से जल्द बहाल हो पुरानी पेंशन
मुरादाबाद। पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित 14 मांगों को लेकर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक चलाए जा रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को उरमू के मंडल मंत्री चलो सिंह के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। धरने पर रेलवे कर्मचारियों ने कहा की पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। इसके अलावा अन्य 14 मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया।
धरने की अध्यक्षता शेखर ठाकुर की और संचालन आकाश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर संदीप कुमार, जोगिंदर पाल सिंह, महेंद्र कुमार, संजय सैनी, रामकिशोर, गुरुदेव सिंह और हरपाल सिंह शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
