लालकुंआ: हल्दूचौड़ बाजार में तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। पुलिस ने हल्दूचौड़ बाजार में झगड़ा कर तमंचा लहराने वाले युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 5 किशोरों के विरुद्ध जुविनाइल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
गत दोपहर पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि हल्दूचौड़ मार्केट में कुछ लड़के लड़कियां आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक युवक हाथों में तमंचा लहराते हुए दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने घटना में संलिप्त युवक हिमांशु राठौर निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा उधम सिंह नगर को तमंचे के साथ मौके से गिरफ्तार किया।

युवक को मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। टीम में हल्दूचौड़ चौकी के प्रभारी सोमेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल प्रदीप पिलख्वाल, किशोर रौतेला और अनिल शर्मा शामिल थे।

संबंधित समाचार