प्रयागराज: महिला ने पति समेत दर्जन भर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, ये लगाया आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई/ प्रयागराज, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव की आरती दूबे पुत्री स्व, रामराज दूबे कि तहरीर पर थरवई थाने पर गुरूवार को पति समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। 

जानकारी के अनुसार आरती दूबे ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी अप्रैल 2012 मे अम्बिका प्रसाद उपाध्याय निवासी कपाही पोस्ट विजहरा थाना कन्हयी हनुमानगंज जिला प्रतापगढ के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में सब कुछ दिया था। ससुराल में उसे शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज मिलने का उलाहना दिया जाने लगा। आरोप है कि ससुरालीजन उसे आए दिन शारीरिकी व मानसिक प्रताणना देने लगे। 

इसको लेकर पीड़िता के ससुर देव नारायण, सास कमला देवी, जेठ ज्वाला प्रसाद, जेठानी संतोष देवी, जेठ दुर्गा, उनकी पत्नी ललिता, जेठ जगदम्बा प्रसाद, उनकी पत्नी सरोजा देवी, देवर राजेन्द्र प्रसाद, उनकी पत्नी पीहू, और देवर धर्मेंद्र व जितेंद्र आदि लोगो के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। आरती का आरोप है कि पति अम्बिका प्रसाद का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है।

ये भी पढ़ें - हड़ताली बिजली कर्मियों पर लगेगा AISMA, कार्य प्रभावित करने पर होगी NSA की कार्रवाई  

 

संबंधित समाचार