सभी देशवासियों को धोनी पर गर्व हैः गडकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी भारतवासियों को धोनी पर गर्व है। धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद ही टीम …

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी भारतवासियों को धोनी पर गर्व है। धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर और धोनी के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। दोनों खिलाड़ी हालांकि आईपीएल में फिलहाल खेलते रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर कहा, “धोनी ने बेहतरीन तरीके से अपने खेल का प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट के शिखर पर भारत का नाम दर्ज कराया। सभी देशवासियों को उन पर गर्व है। अगली पारी के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

संबंधित समाचार