बहराइच: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, ठंड का हुआ अहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की सुबह बादलों के बीच हुई। बादल के दौरान ही जनपद के आधे क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ दो मिनट तक ओले भी गिरे। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं आधे क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानिक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश की आशंका जता रहे थे। 

तराई के बहराइच जनपद की सुबह शुक्रवार को बदलों के बीच हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे से कैसरगंज, हुजूरपुर, जरवल, विशेश्वरगंज और पयागपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ 10 से 20 ग्राम पत्थर भी गिरे। बाहर निकल रहे लोग पत्थर गिरने से अपने आप को छिपाते नजर आए। लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही।

वहीं जिले के जिला मुख्यालय, नानपारा, नवाबगंज, मिहिपुरवा क्षेत्र में बादल बने हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई है। बारिश और ओले गिरने से मौसम में नमी आ गई है। ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानिक डॉक्टर विनायक शाही ने बताया कि बारिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि जिनके सरसो की फसल तैयार है। वह किसान पानी निकासी की व्यवस्था करे। जिससे फसल को नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: शिक्षक की हरकत से शर्मसार हुआ शिक्षा महकमा, छात्राओं ने कहा- मोहब्बत और पिया का मतलब पूछते हैं गुरुजी

संबंधित समाचार