मेरठ: ठेला संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के जाहरवीर मंदिर के सामने भगवतपुरा के रहने वाले सूरज नाम के व्यक्ति का शव सड़क किनारे फंदे पर लटका मिला। ठेला संचालक ने फांसी लगाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को लोगों ने एक व्यक्ति का शव जाहरवीर मंदिर के पास सड़क किनारे फंदे पर लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सूरज के रूप में की। सूरज ठेला लगाकर केले बेचता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज ने आत्महत्या क्यों की इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पहले पत्नी की सिर पर रॉड मारकर की हत्या, फिर बेटी का दबाया गला

संबंधित समाचार