Blue Whale का दिल देखा है ? 181 किलो है वजन ... धड़कन की आवाज जाती है 3 किमी पार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्लू व्हेल दुनिया के सबसे बड़े जीव हैं। 30 मीटर तक लंबे और 200 टन वजनी  ब्लू व्हेल के दिल आकार इतना ज्यादा बड़ा है कि उसे देखकर ही लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही, सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल के दिल की एक तस्वीर छा गई है। इस फोटो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। 

हर्ष गोयनका ने 13 मार्च को कनाडा के 'रॉयल ओंटारियो म्यूजियम' (Royal Ontario Museum) में संरक्षित और प्रदर्शित ब्लू व्हेल (Blue Whale) के दिल (Heart) की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में बताया- यह एक ब्लू व्हेल का संरक्षित दिल है, जिसका वजन 181 किलोग्राम है। यह 1.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर लंबा है। इस दिल की धड़कन को 3.2 किमी से अधिक दूर से सुना जा सकता है।

गोयनका का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। कई यूजर्स ने कुदरत की सराहना की। आपकी इस पर क्या राय है? 

ये भी पढ़ें : अगर स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो कैसे करें WhatsApp Chat रिकवर, फॉलो कर लें ये स्टेप्स

संबंधित समाचार