मेरठ: प्रेम विवाह का विरोध करने पर युवक के पिता को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत। किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर शकरपुर में प्रेम विवाह का विरोध करने पर युवती के परिजनों ने युवक के पिता को गोली मार दी। आरोपी मौके से भाग निकले। घायल को गया मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

किठौर के गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी रकम सिंह के बेटे ने पड़ोसी गांव की ही एक युवती से तीन माह पूर्व लव मैरिज की थी। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने खेत में काम कर रहे लड़के के पिता रकम सिंह 55 वर्ष को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

घायल रकम सिंह को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: ठेला संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार