VIDEO : उर्फी जावेद को टक्कर देने इस बंदे ने लिया अवतार, फैशन देख हो जाएगा दिमाग खराब !  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने ऑउटफिट और स्टाइल को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं लेकिन अब उन्हें टक्कर देने के लिए एक बंदा आ गया है। जी हां, इंस्टाग्राम रील्स की दुनिया में स्क्रॉल करने वालों को उर्फी जावेद के वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। अब उनकी ड्रेसेस इतनी हटकर होती हैं कि कुछ लोग यह समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर इसे शरीर पर कैसे धारण किया गया होगा, तो कई यूजर्स ऐसे होते हैं जो उनके अनोखे कपड़ों पर टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते। 

खैर, उर्फी जावेद ने फैशन और सोशल मीडिया के कॉन्टेंट में अद्भुत बदलाव लेकर आई हैं। अब तो इंस्टाग्राम पर ऐसे कई यूजर्स हैं जो तरह-तरह की चीजों से अतरंगी ड्रेसेस बनाकर पहनने के लिए पॉपुलर हो गए हैं। उन्हीं में से एक बंदा है मिला जो कथित फैशन के मामले में उर्फी जावेद से भी चार कदम आगे है! वह लाल मिर्च से लेकर बर्तनों आदि को शरीर पर ऐसे धारण करता है कि पब्लिक उसको देखकर माथा तक पकड़ लेती है। सही बोल रहे हैं कि अबतक तो इन ड्रेसेस को उर्फी ने भी ट्राई किया होगा। इस बंदे का नाम तरुण (tik_toker_tharun) है, जिसे इंस्टाग्राम पर 3 लाख 64 हजार लोग फॉलो करते हैं। जबकि उसका फैशन लाखों लोग देखते हैं।

ये भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने फिर बदला अपना नाम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

संबंधित समाचार