Unnao में केशव प्रसाद मौर्य बोलें- सपा समाजवादी नहीं समाप्तवादी पार्टी, कांग्रेस ने 60 साल देश को लूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव पहुंचें।

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव पहुंचें। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा समाजवादी पार्टी नहीं समाप्तवादी पार्टी है। कांग्रेस ने 60 साल देश को लूटा।

उन्नाव, अमृत विचार। शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सपा को समाजवादी नहीं बल्कि समाप्त वादी पार्टी बता दिया। वहीं कांग्रेस को लेकर कहा कि उन्होंने 60 साल तक देश को लूटने का काम किया है। वह शनिवार को जिले में हो रहे मिलेट्स महोत्सव के समापन अवसर पर शिरकत करने पहुंचे थे उप मुख्यमंत्री। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न) की अधिक से अधिक पैदावार कर कम लागत में अधिक लाभ कमाने का आह्वान किया। इसके साथ ही बिजली कर्मियों की हड़ताल जल्द समाप्त करवाने का अश्वासन दिया। 
 
शहर के कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में चल रहे मिलेट्स महोत्सव के तीसरे दिन के समापन अवसर पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं विकास प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सरकारी योजनाओं का बखान किया। कहा कि इस आयोजन में आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं, क्योंकि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं। मोटा अनाज कम पानी और कम समय में तैयार होता है। ऐसे में किसानों को लाभ मिलेगा।
 
कार्यक्रम के माध्यम से जिले सहित प्रदेश के सभी किसानों से आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसे ध्यान में रखते हुए किसान अधिक से अधिक मोटा अनाज तैयार करें। पूरे विश्व का बाजार अन्नदाताओं के लिए खुलेगा। अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया कि मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाए। वहीं किसानों से अपील की रात के अंधेरे में गोमाता को न छोड़े। अगर छोड़ना है तो दिन मे गोशाला में छोड़कर आएं।
 
इसके साथ बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते हो रही समस्याओं पर कहा कि जल्द ही आंदोलन समाप्त होगा और लोगों को राहत मिलेगी। डीएम अपूर्वा दुबे ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक ब्रजेश रावत, सीडीओ ऋषिराज, सदर एसडीएम नूपूर गोयल व अन्य मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार