श्रम-20 की बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे अमृतसर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय श्रमिक संघों और जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि श्रम-20 की प्रारंभिक बैठक में भाग लेने के लिए पंजाब के अमृतसर पहुंच गए हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि केंद्रीय श्रम‌ एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रम-20 की प्रारंभिक बैठक में प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

श्रम-20 की प्रारंभिक बैठक रविवार से आरंभ होगी और दो दिन तक चलेगी। श्रम-20 बैठक में भारत का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ बैठक की मेजबानी कर रहा है और बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या इसके अध्यक्ष होंगे। कई अन्य प्रमुख श्रमिक संगठन भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

पंड्या ने कल से शुरू हो रही श्रम-20 बैठक के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आरंभिक बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण, श्रम का अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन, सामाजिक सुरक्षा कोष के दायरे, अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण, और कौशल प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन, नियोक्ताओं, कर्मचारियों और सरकारों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इसके अलावा विश्व स्तर पर श्रम परिदृश्य में नए रुख, जी-20 देशों में रोजगार के नए अवसर, मजदूरी पर देश के अनुभवों को साझा करना और महिला श्रमिक पर भी चर्चा होगी। 

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार किसानों का सशक्तिकरण कर रही, विपक्ष गुमराह करने में लगा है: नकवी

संबंधित समाचार