हरदोई: पहले दिन इंटर की लगभग एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। यूपी बोर्ड प्रयागराज की हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में 3 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शहर के जीआईसी में 18 मार्च से प्रारंभ हो गया। पहले दिन लगभग एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जीआईसी प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने बताया कि कुल 81डीएचई हैं जिनमें  लगभग 45 उपस्थित रहे, कुल 634 शिक्षकों में लगभग 50प्रतिशत उपस्थित रहे। उन्होंने मूल्यांकन से पूर्व डीएचई  और शिक्षकों के साथ बैठक की, इसमें उन्होंने कहा कि कोई भी कॉपी गलत ना चेक करें, कोई भी प्रश्न  ना छोड़े, सावधानी पूर्वक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव, एडीसीपी दक्षिणी बने शशांक सिंह, 9 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले  

संबंधित समाचार