शाहजहांपुर: बिजली कर्मियों की हड़ताल, शहर से लेकर देहात तक लड़खड़ाई व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धरे रह गए प्रशासनिक दावे, कहीं फाल्ट तो कहीं शटडाउन के चलते नहीं मिली बिजली

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में विद्युत कर्मचारियों की जारी हड़ताल का असर अब पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। प्रशासन के लाख दावे के बाद भी शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। यहां तक कि मेडिकल कॉलेज में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। जनरेटर के जरिये मेडिकल कॉलेज को विद्युत सप्लाई दी गई। वहीं विद्युत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ दमनात्मक रवैया अपनाया गया तो जेल भरो आंदोलन तक से वह लोग पीछे नहीं हटेंगे।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक राय के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल जिले के बिजली कर्मचारियों ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन के द्वारा बिजली कर्मियों के ऊपर शांतिपूर्वक किए जा रहे हड़ताल पर ऊर्जा प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के ऊपर अमानवीय रूप से उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के संकेत मिल रहे हैं,   जिसका संघर्ष समिति के तरफ से पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिसंबर 2022 को त्रिपक्षीय समझौता होने के बाद भी समझौता लागू न कर जानबूझ कर बिजली कर्मियों को उपभोक्ता की नजरों में नाकाम करने की कोशिश की जा रही, जिससे ऊर्जा विभाग का निजीकरण आसानी से किया जा सके। , जूनियर इंजीनियरों, अभियन्ताओं और निविदा/ संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल रहे। किया इस दौरान सभी बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्रित होकर विरोध सभा भी किया।

वहीं विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शनिवार को मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कई मोहल्लों में भी घंटो बिजली गुल रही। हालांकि प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए संविदा कर्मचारियों की सभी विद्युत उपकेंद्रों पर तैनाती कर रखी है लेकिन इसके बाद भी शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई।

धरना प्रदर्शन के दौरान एक्सईएन अरविंद कुमार, राजकुमार कुर्मी, अशोक यादव, वीके जैन, हाइड्रोइलेक्ट्रिक राजेश सिंह , विजय कुमार ,सत्यप्रकाश, पियूष वर्मा, तेजराम कठेरिया, संजीव तिवारी, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संघ, जे ई संगठन से जुड़े विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रक ने स्कूटी को मारी पीछे से टक्कर, दुधमुंहे बच्चे समेत तीन की मौत

संबंधित समाचार