केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के कारण BJP खत्म हो जाएगी : अखिलेश यादव
कोलकाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के चलते आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। अखिलेश ने जाति जनगणना पर भी जोर देते हुए कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा होगा। उन्होंने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा ऐसा कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो गई है। भाजपा का भी यही हश्र होगा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 19, 2023
सपा नेता ने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 (संप्रग-2) सरकार के दौरान कांग्रेस ने जाति जनगणना कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गई। अखिलेश ने कहा, हम चाहते हैं कि भाजपा नीत केंद्र सरकार जाति जनगणना कराए। कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस की तरह भाजपा भी जाति जनगणना कराने की इच्छुक नहीं है।आम चुनाव के मद्देनजर संभावित विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा, इस बारे में अखिलेश ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।
"उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है।जनता ने दो बार BJP की सरकार बनाई। दिल्ली और UP की सरकार ने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए थे उनका जवाब देना पड़ेगा। UP में अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर 80 की 80 सीटें भाजपा को हराएंगे।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 19, 2023
-मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की प्रेसवार्ता,कोलकाता pic.twitter.com/11ZOEqdRjz
अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 बार जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। आज सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ जो गठबंधन दल हैं उनके साथ मिलकर के हम 80 की 80 सीटों पर भाजपा को हराने काम करेंगे।
ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर के 22 साल, ऐसे तय किया सैफई से सिडनी तक का सफर…
