अयोध्या: ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों खर्च कर बनी हाट बाजार देखरेख के अभाव में हो रहा जर्जर
हैदरगंज, अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपए खर्च कर हाट बाजार बनवाए गए हैं, लेकिन इनका उपयोग कुछ भी नहीं हो रहा है। दुकानें न खुलने के कारण खाली पड़े हाट बाजार देखरेख के अभाव में जर्जर होने लगे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विकासखंड तारुन अंतर्गत मंडी परिषद, नाबार्ड आदि विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों तकमीनगंज केवलापुर जयसिंहमऊ व तारापुर मे हाट बाजार का निर्माण कराया गया है। जिसमें दुकानें और शेड बनाए गए हैं। कई वर्ष पहले दोनों जगह दुकानें बनकर तैयार हो गए हैं और पंचायतों को हैंड ओवर कर दिया गया है लेकिन यहां दुकानें नहीं लग रही हैं। वर्षों से खाली पड़े हाट बाजार अब जर्जर भी होने लगे हैं इसका उपयोग स्थानीय लोग दूसरे कार्यों में कर रहे है।
तकमीनगंज केवलापुर में बनाए गए दुकानों में टेंट व्यवसाई का सामान रखा हुआ है। वहीं तारापुर में बनी दुकानों में अवैध ढंग से लोग निवास कर पार्टी का कार्यालय खोले हुए है। जबकि एक हाट बाजार की अनुमानित लागत 25 से 40 लाख रुपए है। लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में इनका उपयोग कुछ भी नहीं है।
गत दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत अरोड़ा ने ग्राम पंचायत बेनीगद्दोपुर में ब्लॉक अधिकारियों की उपस्थिति में शिलान्यास किया था। खंड विकास अधिकारी रिशेष गुप्ता ने बताया जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित हैं यदि नहीं खोलते हैं तो उनका आवंटन निरस्त कर नए दुकानदार को दिया जाएगा और जो कब्जा किए हैं। उनसे खाली कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Breaking News: यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, बहाल होंगे बर्खास्त कर्मचारी
