बिजली संकट: "ढूंढी जा रही दीया सलाई" तो कहीं ट्रेंड कर रहा "यूपी में अनिहार बा..." 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजली कटौती से हलकान हुए लोग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया बन तैरने लगा गुस्सा

अमृत विचार, अयोध्या। बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण जनपद में बिजली संकट से परेशान हो चुके लोगों का गुबार अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। तीन दिनों से बिजली कटौती से हलकान लोग जब पानी की किल्लत से जूझने लगे तो उनका गुस्सा प्रतिक्रिया के रूप में सोशल मीडिया पर तैरना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर जो प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे लोगों का भड़ास तो निकल ही रहा है साथ उनका मनोरंजन भी हो रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व व्हाट्सएप स्टेटस पर आ रही लोगों की प्रतिक्रिया उनके गुस्से को ही बयां नहीं कर रही हैं बल्कि मनोरंजन का साधन भी बन गईं हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में भाईचारे का संदेश दिया है तो किसी ने बचपन की यादें ताजा कर दी हैं।
   
अयोध्या जनपद के रहने वाले व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू ने अपनी सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया में 
लिखा कि  'हिन्दू-मुस्लिम, सिख ईसाई, सब यूपी में खोज रहे हैं दीया सलाई'... बिजली गुल...

शहर के अमानीगंज क्षेत्र के रहने वाले सोनू कौशल ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर बिजली कटौती को लेकर तंज कसा है.. उनकी पोस्ट में लिखा है..... यूपी में का बा.... यूपी में अनिहार बा....। 

जनपद के ही रामानुज ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बिजली कटौती को लेकर जो प्रतिक्रिया व्यक्त की है... वह बीते दिनों की याद दिलाने के लिए काफी है.... उन्होंने अपने स्टेटस में दो लालटेन की फ़ोटो पोस्ट कर लिखा कि ...लगता है आज निकालना ही पड़ेगा....

सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक यूजर ने स्टेटस लगाया और लिखा कि आज यूपी में तमराज किलविश की याद आ गई....

सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक यूजर ने स्टेटस पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  लिखा कि यूपी में का बा.... लाइट के 72 घंटे के हड़ताल बा.... पूरा उत्तर प्रदेश के जनता खुबे परेशान बा...

लोगों को बांटी मोमबत्ती
बिजली कटौती का असर शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पड़ा है। बिजली न आने के कारण लोगों अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, लोगों की इसी समस्या को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को मोमबत्ती बांटकर उनके घरों के अंधेरे को दूर करने का प्रयास किया है। दिव्यांग सपा नेता ने बिजली संकट के वर्तमान हालात को लेकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा। सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि वास्तव में यही अच्छे दिन की पहचान है।


ये भी पढ़ें -प्रयागराज पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, बोले- अडाणी को बचा रही BJP, हमारी मांग कराई जाये JPC की जांच  

संबंधित समाचार