आगरा में सील की गई अवैध पुलिस चौकी, जानें क्या है मामला
आगरा, अमृत विचार। शहर के वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे बनी पुलिस चौकी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सील कर दिया है। एनएचएआई का कहना है कि ये पुलिस चौकी अवैध रूप से बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार कमला नगर थाना की डिवीजन पुलिस चौकी बनाई जा रही थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जानकारी हुई तो उसने निर्माण कार्य रुकवा दिया। चौकी पर सील भी लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पहले न्यू आगरा थाना से बल्केश्वर चौकी को अलग किया गया था। इसे कमला नगर थाने का नाम दिया गया था। इसकी डिवीजन चौकी के लिए वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे जगह तय की गई। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। दीवार बना दी गई थीं। अन्य निर्माण भी चल रहा था। मगर, एनएचएआई ने चौकी पर सील लगा दी। बताया कि यह निर्माण अवैध रूप से हो रहा था। वहीँ पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि इस मामले को लेकर एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -Bahraich Crime News: तेलंगाना से बरामद हुईं बहराइच से Kidnap किशोरियां, आरोपी गिरफ्तार
