संभल: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति समेत चार पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला के मायके वालों ने किया हंगामा, कैला देवी थाना क्षेत्र की घटना, पिता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

परिवार का सदस्य बताते हुए कि दीवार से लगी इसी हुक पर लगाया था फंदा।

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता का शव कमरे की दीवार में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव बझांगी निवासी प्रताप सिंह ने बेटी शिववती की शादी नौ माह पूर्व कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर घोसी निवासी व्योपाल के साथ की थी। शनिवार की रात शिववती कमरे में सो रही थी। रविवार की सुबह उसका शव कमरे की दीवार में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटा मिला।

सूचना मिलने पर गांव बझांगी से उसके मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए शिववती की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिववती के पिता प्रताप सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति व्योपाल, ससुर आराम सिंह, सास गुड्डो देवी, ननद प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

 फोन पर बात करने को लेकर हुई थी कहासुनी
मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि शनिवार को शिववती किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पति ने मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति मोबाइल लेकर खेत पर चला गया। रात में परिजन बरामदे में सो रहे थे। शिववती कमरे में सोने चली गई। इस बीच रात में किसी समय उसने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

संभल : हयातनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 
थाना क्षेत्र के गांव ऐंचौली में रविवार की दोपहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। इसे देख कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिल सकी। तब अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने Azam Khan के मामले में कोर्ट में दाखिल की आपत्ति 

संबंधित समाचार