महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय कार्य :कविता यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी महिला मोर्चा द्वारा स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई की अध्यक्षता में श्री राधा माधव निभ्रत निकुंज धाम जामों में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी रही व उनके साथ में क्षेत्रीय मंत्री काशी गीता विश्वकर्मा रही। अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का रविवार को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में सभी महिला बहनों को प्रशस्ति पत्र दे करके व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

सम्मानित होने वाली महिलाओं में  कंचन, सरोज, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, शकुंतला तिवारी, पुष्पा अवस्थी,  कांति सिंह, जागृति मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, गुड़िया खान, हृदेश अवस्थी रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक गीता सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा निमिषा त्रिपाठी कार्यक्रम आयोजक डॉ. सुनीता तिवारी सहित सभी प्रमुख महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अमेठी: अनियंत्रित टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर तो घायलों को गोद में लेकर पहुंचे

संबंधित समाचार