Kanpur Suicide : भाई ने मोबाइल देने से मना किया, बहन ने फंदा लगाकर दे दी जान, बोला- अब हो रहा पछतावा
कानपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत भाई ने मोबाइन देने से मना किया तो बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी का फंदे पर शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत भाई ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो बहन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिता ने बेटी का शव फांसी पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
बैजूपुरवा मौजा डांडेपुरवा निवासी (16 वर्षीय) रीया उर्फ गोलू नवीं कक्षा की छात्रा थी। उनके पिता सुरेंद्र ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। प्रांशू और आलोक में वह दूसरे नंबर की थी। शनिवार शाम पांच बजे घर पर सबसे छोटा पुत्र आलोक मोबाइल चला रहा था। इस दौरान बेटी रीया ने उससे मोबाइल चलाने के लिए मांगा। जिस पर उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद आलोक व अन्य घर वाले खेत पर लाही काटने के लिए चले गए।
इस दौरान बेटी ने दुपट्टे से धन्नी में कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर उन लोगों ने फांसी पर लटकता शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद मां सियादुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई बोला दे देना चाहिए था मोबाइल
बहन की मौत के बाद भाई आलोक ने कहा कि उसे बहन को मोबाइल चलाने के लिए दे देना चाहिए था। उसे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लेगी। वह अब खुद को कोसता नजर आया कि उसकी वजह से उसकी बहन की जान चली गई।
