Kanpur News : लुटेरों का भय दिखाकर वृद्धा से टप्पेबाजी, मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लुटेरों का भय दिखाकर वृद्धा से टप्पेबाजी।

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में लुटेरों का भय दिखाकर महिला से टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।

कानपुर, अमृत विचार। मंदिर से दर्शन कर घर जा रही वृद्धा को चेन लूट होने का भय दिखाकर टप्पेबाजों ने वृद्धा को चेन उतार कर  कागज में रखने की सलाह दी। घर के बाहर आकर महिला ने कागज खोला तो उसमें चेन गायब मिली। टप्पेबाजी होने पर महिला ने डायल 112  को सूचना दी।
 
रविवार सुबह जूही निवासी माधुरी देवी मंदिर में दर्शन करने गईं थीं। मंदिर से दर्शन के बाद वृद्धा घर की ओर वापस आ रहीं थीं तभी रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोका और घर के बाहर लुटेरे घूमने की हिदायत देते हुए चेन को उतार कर रखने  को कहा। वृद्धा गले से चेन को उतार कर रखने लगी तभी पीछे से आए एक अन्य युवक ने उनकों कागज देते हुए चेन को उसमें रखने को कहा। वृद्धा ने चेन कागज में रख कर घर की ओर चली आई। शंका होने पर वृद्धा ने कागज खोल कर देखा तो उसमें से चेन गायब मिली। वृद्धा ने मामले की जानकारी बेटे राहुल कश्यप को दी।
 
टप्पेबाजी की जानकारी होने पर राहुल ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों युवक फरार हो चुके थे। राहुल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन बिजली न आने कारण टप्पेबाज सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो सके। जूही थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि टप्पेबाजी की जानकारी हुई, अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार