कानपुर: सुषमा स्वराज एचीवर अवार्ड से सम्मानित हुईं महिलाएं

कानपुर: सुषमा स्वराज एचीवर अवार्ड से सम्मानित हुईं महिलाएं

अमृत विचार, कानपुर। भाजपा महिला मोर्चा उत्तर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने दस महिलाओं को सुषमा स्वराज एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। सरोज ने कहा कि लाभार्थी महिलाओं के क्षेत्र में सक्रियता के साथ ही केंद्र व राज्य की योजनाओं को कमजोर वर्ग तक पहुंचाने वाली महिलाएं सम्मानित की जा रही हैं। सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए महिला मोर्चा पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक महिला मोर्चा काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र को महिला सशक्तिकरण से जोड़ा जाएगा। मंदिरों के आस पास महिलाओं के लिए खास तौर पर लिए जा रहे कार्यों की होर्डिंग भी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पूनम द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, सुधा सिंह, शोभा शुक्ला, अनीता चतुर्वेदी, संगीता शर्मा, मीरा भदौरिया आदि महिलाएं थी।


ये भी पढ़ें - कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, पुलिस जीप पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, एक सिपाही की मौत, दो घायल

ताजा समाचार

प्रतापगढ़: महिला को अगवा कर बोलेरो सवार युवकों ने किया दुष्कर्म
लखीमपुर-खीरी: कुंडल छीनकर भागे युवक को लोगों ने दबोचा, सिर मुंडवाकर पुलिस को सौंपा
चित्रकूट: मिल गई दुल्हन, पुलिस ने मायकेवालों को किया सुपुर्द, ससुराल से गहने लेकर गायब हो गई थी नवविवाहिता
पीक सीजन को लेकर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में सीटें फुल,समर स्पेशल में बुकिंग शुरु
मुरादाबाद: Heat stroke... उल्टी, डायरिया के मरीजों में इज़ाफा, डॉक्टर के नौनिहालों के लिए Tips
मां मेरा क्या कसूर: बहराइच में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्लूसी ने ली यह जिम्मेदारी