अयोध्या: अनुदान पर मिलना था कृषि यंत्र, नहीं चल रही बेवसाइट, बैरंग लौट रहे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या। शासन ने किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ब्लाक के किसान कल्याण केंद्रों पर दो दिवसीय विशेष स्टाल लगाने के निर्देश के तहत यहां स्टाल लगाया गया। यहां आवेदक पहुचें लेकिन ऑनलाइन आवेदन में समस्याएं आ रही है। जिससे किसानों को इसका लाभ दोपहर बाद तक भी मिलना शुरू नहीं हो सका है।

राजकीय कृषि बीज गोदाम मवई में पहुंचे किसान राम केवल ने बताया कि उन्हें लपेटा पाइप लेना है लेकिन आवेदन की ओटीपी ही नहीं आ रही है। मो अरशद फातमी जो 38 किलोमीटर दूर स्थित सैदपुर से ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। इन्हें भी लपेटा पाइप लेना है लेकिन साइट न चलने से अनुदानित यंत्र नहीं मिल पाया।

वहीं वीरेंद्र कुमार जो जुनेदपुर से आए स्प्रे मशीन अनुदान पर लेना है लेकिन मोबाइल पर मैसेज न आने के कारण ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार दर्जनों किसानों की भीड़ कृषि कल्याण केंद्र पर सुबह से जुटी हुई है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ओटीपी नहीं आ रही है। 

राजकीय कृषि बीज गोदाम मवई के प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक सिर्फ एक किसान का टोकन जनरेट हो पाया है। उन्होंने बताया ऑनलाइन सिस्टम है जिन किसानों का टोकन जनरेट हो रहा है उन्हें ही लाभ दिलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-UP News: योगी सरकार ने लघु व सीमांत किसानों को दी बड़ी राहत

संबंधित समाचार