कासगंज: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

कासगंज: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह ढोलना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। बस सवार सभी यात्री जिला फिरोजाबाद के निवासी थे। यात्री नरौरा गंगा घाट स्नान को जा रहे थे।

सुबह लगभग साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र ढोलना में वाहिदपुर के निकट स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। आवाज सुन आस पास के गांव के ग्रमीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी तथा घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल से गंभीर रुप से घायल महिला शुशीला पत्नी महेंद्र निवासी नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना के घायल
एलान सिंह पुत्र शंकरपाल निवासी नारखी, श्रीदेवी पत्नी कपूर सिंह निवासी कचमयी थाना खैरगढ़, ममता पत्नी विनोद , डॉली पुत्री राजनाथ, सोना पत्नी डालचंद निवासीगण मछुआ थाना मखनपुर, सुनीता पत्नी अमर सिंह , गुड्डी पत्नी बंटू निवासी सिरसागंज, सुशीला पत्नी महेंद्र पाल, सरिता पत्नी थान सिह, धनदेवी पत्नी गजराज सिंह,राधा पत्नी देवेंद्र निवासीगण नगला मछुआ थाना हसनपुर, विनोद पुत्र ओसपाल निवासी आगरा , संजू पुत्र मुन्नालाल निवासी मुरसेना, सावित्री पत्नी संजू,  शीला देवी पत्नी अमरनाथ निवासीगण नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है।

 

 

 

ताजा समाचार