बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक राजद में हुए शामिल, बोले जदयू ने पार्टी संविधान तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक की नौ साल बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में वापसी हो गई है। रजक को तेजस्वी यादव ने पटना में राबरी आवास पर सोमवार को राजद की सदस्यता दिलाई। राजद के सदस्यता ग्रहण करने के बाद रजक ने कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई कभी नहीं छोड़ी है। …

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक की नौ साल बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में वापसी हो गई है। रजक को तेजस्वी यादव ने पटना में राबरी आवास पर सोमवार को राजद की सदस्यता दिलाई। राजद के सदस्यता ग्रहण करने के बाद रजक ने कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई कभी नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि आज बड़े बयान दिए जाते हैं, लेकिन बिहार में कहीं कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने अपने घर में फिर से वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में आज दलितों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा, “जदयू के पहले मै राजद में भी मंत्री रहा था। मेरे लिए कभी भी पद मायने नहीं रखता।”

उन्होंने जदयू से निष्कासन को गलत बताते हुए कहा कि जो पार्टी खुद के संविधान को सुरक्षित नहीं रख सकती उससे क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जदयू में अभी भी कई लोग परेशान हैं। उन्होंने कुछ और मंत्रियों के राजद में आने की संभावना जताते हुए कहा, “आगे-आगे देखिए होता है क्या?”

इधर, रजक के राजद में आने पर तेजस्वी ने कहा कि वे अपने पुराने घर में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार चल रही है, उसमें जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा नहीं रह गई है। अफ सरशाही हावी है। उल्लेखनीय है कि रविवार को रजक को जदयू से निष्कासित कर दिया गया था। इसके अलावे मंत्री परिषद से भी हटा दिया गया था।

राजद सरकार में मंत्री रहे रजक 2009 में राजद छोड़कर जद (यू) में शामिल हुए थे। लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में माने जाने वाले रजक 2010 में जद (यू) की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर फि र से मंत्री बने। बिहार में चुनाव के ठीक पहले राज्य में दलित चेहरा माने जाने वाले रजक का जद (यू) छोडना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा