अयोध्या: शिविर में 170 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड नंदीग्राम मेले में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 170 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
नंदीग्राम भरतकुंड पर आयोजित पिसाची मेले में सेहत संस्था की ओर से संचालित गौरव हॉस्पिटल की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में आए मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, आॅक्सीजन की जांच की गई। डॉक्टर अखिलेश पटेल व उनकी स्वास्थ्य टीम ने शिविर में आए कुल 170 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब भी मौका मिलता है, इसी तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की जाती है। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ एहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें -अमेठी: परिजनों का दावा लापता बेटे दिनेश का है अधजला कंकाल, बहू पर लगाया हत्या कर शव जलाने का आरोप
