मुरादाबाद: तीन साल के पुत्र को लेकर महिला प्रेमी संग फरार, पति ने की कार्रवाई की मांग
अगवानपुर (मुरादाबाद), अमृत विचार। मोहल्ला बाईपास निवासी चार बच्चों की मां अपने तीन साल के बेटे को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पति ने सोमवार को थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पति ने महिला पर घर में रखी नकदी व जेवर चोरी करने का भीआरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने 3 वर्षीय पुत्र अदनान को बरामद कराने की मांग की है।
पीड़ित कारपेंटर के परिवार में पत्नी व चार बच्चें हैं। पीड़ित ने बताया कि वह आशियाना कॉलोनी में कारपेंटर का कार्य करता है तबियत खराब होने पर वह शनिवार को घर जल्दी लौट आया । आकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था । यह देख उसे शक हुआ तो वह दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। घर में उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी। पति को देख पत्नी ने प्रेमी को मौके से भगा दिया।
इस हरकत पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। रविवार की शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी वह छोटा बेटा अदनान घर में नहीं मिले। इससे वह परेशान हो गया। घर में मौजूद बच्चों से पता चला कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई है। प्रेमी पहले से शादीशुदा है तथा उसका एक बेटा भी है । पीड़ित ने सोमवार को थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर बताया की उसकी पत्नी घर में रखे 45 हजार रुपए, 3 तोले सोना और 12 तोले चांदी साथ ले गई है।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : बैंक लोन दिलाने के बहाने भाई ने हड़प ली जमीन, मुकदमा
