बरेली : पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एसओजी बरेली पुलिस टीम ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना बिथरी चैनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी निवासी गांधी मूर्ति कांकर टोला थाना बारादरी बरेली को सैटेलाइट फ्लाईओवर पुल के नीचे से तथा दूसरे अभियुक्त मोहम्मद आरिफ निवासी मोहल्ला फिलखाना थाना कोतवाली नगर जनपद पीलीभीत को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें : बरेली में भी भूकंप से पंखा और चौखट हिली, अपार्टमेंट्स से नीचे भागे लोग

संबंधित समाचार