हरदोई: बाइक सवार अधेड़ को दबंगों ने मारी गोली, हुए फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/पाली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार अधेड़ को दबंगों ने गोली मार कर उसे ज़ख़्मी कर दिया। बीच रास्ते पर चलाई गई गोली की आवाज़ सुन कर कुछ राहगीर दौड़े, हमलावर उन्हें देख वहां से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि कुछ का कहना है कि मामला संदिग्ध है।

बताया गया है कि पाली थाने के पैतापुर गांव निवासी 58 वर्षीय श्याम सिंह की उसी गांव के गुरुबख्श से रंजिश चल रही थी। बुधवार शाम श्याम सिंह बाइक से मत्तीपुर जा रहा था। इसी बीच रास्ते मे रत्नापुर पुलिया के पास पीछे से आए गुरुबख्श ने उसके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। जो श्याम सिंह के बाएं हाथ पर लगी। गोली लगने से अधेड़ ज़ख़्मी हो कर गिर गया। इस बीच गोली की आवाज़ सुन कर पीछे से आ रहे राहगीरो ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले। ज़ख्मी हुए अधेड़ श्याम सिंह को पीएचसी ले जाया गया। इस बारे में एसएचओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहें हैं। पुलिस का कहना है कि हर एक पहलू की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Lucknow Crime News : खुनखुन जी ज्वैलर्स से लारेंस विश्वनोई के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी  

संबंधित समाचार