राहुल की आवाज को दबा नहीं सकते राजनीतिक विरोधी: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आज एक अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और कानून पर भरोसा करने वाला दल है, लेकिन राजनीतिक विरोधी ये न सोचें कि वे गांधी या कांग्रेस की आवाज को दबा सकते हैं।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि पार्टी लोकतंत्र और क़ानून में भरोसा करने वाली पार्टी है। गांधी ने हमेशा हर वर्ग और व्यक्ति का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सजा के मामले में भी पार्टी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और सत्य की जीत होगी, लेकिन राजनैतिक विरोधी यह ना समझें कि वे गांधी या कांग्रेस पार्टी की आवाज़ को दबा सकते हैं। पूरा देश  गांधी के साथ है।

यह भी पढ़ें- विधान भवन में साथ-साथ आते दिखे फडणवीस और ठाकरे

संबंधित समाचार