अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मई में, तैयारियां शुरू
कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों में 30 व 31 मई को आयोजित की जाएगी। फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.पीएस प्रमाणिक ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी में दाखिले के लिए परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nduat.org.in या upcatetexam.net पर उपलब्ध है। एक मार्च से छात्र-छात्राओं ने आवेदन करना शुरू कर दिया है।
इन विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश
संयुक्त प्रवेश परीक्षा से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर, कृषि विश्व विद्यालय बांदा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: स्वास्थ्य मॉडल पर दिया पेयजल शुद्धिकरण व आदर्श ग्राम का संदेश
