लखनऊ :आठ करोड़ की लागत से दो सड़कें बनाएगा एलडीए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहीद पथ को जोड़ेंगी दोनों सड़कें, मंजूरी का इंतजार

अमृत विचार, लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण शहरवासियों को दो सड़कों की सौगात देगा। दोनों सड़कें शहीद पथ को जोड़ेंगी। जिससे आवागमन आसान हो जाएगा। निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिलेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शारदा नगर में प्रधानमंत्री शहरी आवास बनाए हैं। यहां से शहीद पथ को जाने के लिए उचित मार्ग नहीं है। इसके लिए 400 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। जो शारदा नगर को सीधे शहीद पथ पर जोड़ेंगी। इससे इन आवासों में आनेजाने वाले लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। एलडीए आवासों की रजिस्ट्री भी कर रहा है। वहीं, शहीद पथ स्थित सेक्टर 5-6 में डेढ़ किमी सड़क बनाई जाएगी। जो इन सेक्टर को शहीद पथ से जोड़ेगी। यहां भी सीधा मार्ग न होने के कारण लोगों को आनेजाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह दोनों सड़कें करीब आठ करोड़ रुपये से बनेंगी। जिसका कार्ययोजना बनाकर एलडीए ने शासन को भेजा है। अधिशासी अभियंता अवनींद्र सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की यह योजना है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।


ये भी पढ़ें -कानपुर: रमजान के चांद का हुआ दीदार, रोजा कल से शुरू

संबंधित समाचार