एक्टिंग को लेकर मुझसे राय नहीं लेते हैं शाहिद कपूर, पिता पंकज ने किया खुलासा
पंकज कपूर ने कहा, मुझे हैदर में शाहिद का काम बहुत अच्छा लगा था। फिल्म मौसम में भी वह मुझे बेहद अच्छे लगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर का कहना है कि उनके पुत्र शाहिद कपूर एक्टिंग के मामले में उनकी राय नहीं लेते हैं। पंकज कपूर ने बताया, मुझे इस बात का गर्व है और बहुत खुशी भी है कि शाहिद ऐसे माहौल में अपनी जगह बना पा रहें हैं, जहां वह न सिर्फ बतौर स्टार, बल्कि अभिनेता के तौर पर भी बेटर कर रहें हैं। वह हमेशा लोगों की यादों में रहने वाले हैं। अच्छी चीज यह है कि वह कैरेक्टर प्रेप को लेकर मेरी राय नहीं लेते, वो अपने तरीके से किरदारों में रंग भरते हैं।
पंकज कपूर ने कहा, मुझे हैदर में शाहिद का काम बहुत अच्छा लगा था। फिल्म मौसम में भी वह मुझे बेहद अच्छे लगे। कबीर सिंह और फर्जी में उनका काम मुझे बेहद पसंद आया है। शाहिद दिखा रहें हैं कि जैसे जैसे वक्त गुजरता जा रहा है, वह बतौर अभिनेता और बेहतर होते जा रहें हैं। जो बड़ी मुबारक बात है।
पंकज कपूर ने कहा कि एक्टर बिरादरी के लिए मैं अब भी यही मानता हूं कि आप कितनी सजगता से दिए गए किरदार को जीवंत कर पाते हैं, उस पर ध्यान दें। जो राइटर और डायरेक्टर ने गढ़ा है, उसके प्रति समर्पित रहता हूं। डायरेक्टर अनुभव ने हमें शूट के दौरान महसूस करवाया कि आखिर लॉकडाउन लगने के बाद जो हालात बने, उनमें माइग्रेंट वर्कर्स पर क्या गुजरी हुई होगी? वरना हम तो उस साल अपने अपने घरों में बंद थे। मेरा मानना है कि फिल्मों में हर प्रकार की विचारधाराओं का स्वागत होना चाहिए। मैंने कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है।
ये भी पढ़ें : परिणीता के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्मकार प्रदीप सरकार का 67 वर्ष की उम्र में निधन
