Ramadan 2023: आज से रमजान शुरू, जानें सेहरी और इफ्तार का सही समय

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

Ramadan 2023: रमजान इस्‍लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना है। रमजान के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाता है। रमजान के महीने में इस्‍लाम धर्म को मानने वाले मुस्लिम लोग रोज़ा रखकर अल्‍लाह की इबादत करते हैं। ये पूरा महीना इबादत का महीना कहलाता है। 

इस महीने को इस्‍लाम में बहुत पाक माना गया है। ये महीना शुरू हो चुका है। आज 24 मार्च को पहला रोज़ा रखा जाएगा। यहां जानिए रमजान के महीने से जुड़ी खास बातें और सेहरी व इफ्तार का सही समय।

समय पर करना होता है सेहरी और इफ्तार

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के महीने में रोज़ेदारों को सही समय पर सेहरी और इफ्तार करना होता है। दरअसल, रोज़ा के दौरान सूरज उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सेहरी कहा जाता है। शाम में समय मगरिब की नमाज से ठीक पहले इफ्तार यानी रोज़ा खोलने का समय होता है। 

खजूर खाकर रोज़ा खोला जाता है, इसे इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार के समय फल, दूध से लेकर अन्न की बनी चीजें भी खाई जाती हैं। सुबह सेहरी करने के बाद पूरे दिन कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है। हालांकि, छोटे बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिला और वृद्ध लोगों को रमजान में रोजा रखने की छूट दी गई है।

जानें आपके शहर का सही समय

मुंबई में सेहरी सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 49 मिनट पर होगा। पुणे में सेहरी सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 48 मिनट पर, दिल्ली में सेहरी सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 32 मिनट पर, चेन्नई में सेहरी सुबह 05 बजकर 05 मिनट पर और इफ्तार 06 बजकर 20 मिनट पर, हैदराबाद में सेहरी सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 29 मिनट पर, बेंगलुरू में सेहरी सुबह 05 बजकर 16 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 34 मिनट पर, अहमदाबाद में सेहरी सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 50 मिनट पर, जयपुर में सेहरी सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 39 मिनट पर, कोलकाता में सेहरी सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर तो इफ्तार 05 बजकर 47 मिनट पर, लखनऊ में सेहरी सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर इफ्तार 06 बजकर 17 मिनट पर, कानपुर में सेहरी सुबह 05 बजे तो इफ्तार 06 बजकर 20 मिनट पर, इंदौर में सेहरी सुबह 05 बजकर 20 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 40 मिनट पर, पटना में सेहरी सुबह 04 बजकर 41 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजे और चंडीगढ़ में सेहरी में सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर तो इफ्तार 06 बजकर 35 मिनट होगा। 

यह भी पढ़ें- गदरपुरः विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला प्रधान को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार