अयोध्या: सिंधियत की महक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों ने सबको मोहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दस दिवसीय प्रभु झूलेलाल जयंती व वीर हेमू कालाणी शताब्दी वर्ष पर यहां सिंधियत की महक कार्यक्रम हुआ। भक्त प्रहलाद सेवा समिति द्वारा रामनगर कालोनी में हुए कार्यक्रम में मुंबई की पिकाक बैंड की मुख्य गायिका पिंकी मैदासानी व एंकर सीमा मोटवानी, कामेडियन सुनील होतवानी और रोशनी होतवानी ने प्रस्तुति दी। वेद प्रकाश राजपाल ने प्रभु झूलेलाल की वेशभूषा में केक काटा।

अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व संचालन ओमप्रकाश ओमी ने किया। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम कीर्ति साधवानी, द्वितीय याशमा आहूजा व तृतीय सतरा रहीं। भाषण में प्रथम गर्व वासवानी, द्वितीय प्रार्थना लखमानी, तृतीय हंसिका हासानी व ग्रुप बी में जगदीश हासानी, द्वितीय मोहित शर्मा रहे। 

सामान्य ज्ञान के ए ग्रुप में प्रथम सौम्या उतरानी, द्वितीय लक्ष्मी लखमानी, ग्रुप बी में प्रथम परमवीर, द्वितीय सहज संगतानी, सी ग्रुप में प्रथम रिद्धि संगतानी, द्वितीय किशन खेतपाल, तृतीय खुशाल रहे। चित्र बनाओ में प्रथम तीक्षा रामानी, द्वितीय महर केवलरामानी, तृतीय सानवी केवलानी व कुमारी गौरी रहीं। 

ग्रुप बी में सारिका आहूजा, द्वितीय यक्ष बजाज, तृतीय में मनन, प्रार्थना लखमानी, धैर्या लखमानी रहे। ग्रुप सी में प्रथम तनिष्क मध्यान, द्वितीय भूमि लखमानी, तृतीय सृष्टि चंदानी व आर्यन आहूजा रहे। सिंधी से एमए विषय में राज्यपाल से गोल्ड मेडल पाने वाले कपिल हासानी व आलोक मदनानी और अन्य  को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-केन्द्र और यूपी की सरकारें गरीबों की चिंता भी करती हैं और सेवा भी : मोदी

संबंधित समाचार