Banda News : शिक्षिका ज्योति की बाल कहानी राज्य में प्रथम पुरस्कार के लिये चयनित
बांदा में शिक्षिका ज्योति की बाल कहानी राज्य में प्रथम पुरस्कार के लिये चयनित।
बांदा में शिक्षिका ज्योति की बाल कहानी राज्य में प्रथम पुरस्कार के लिये चयनित।
बांदा, अमृत विचार। राज्य हिन्दी संस्थान उत्तर प्रदेश ने शिक्षकों के लिए आयोजित स्थानीय भाषा की बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता में शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को जनपद की बघेली भाषा में लिखी बच्चों के स्तर के अनुकूल कहानी को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के लिये चुना है। उल्लेखनीय है कि शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा जनपद के बड़ोखरखुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में कार्यरत शिक्षिका हैं, जो जनपद में अपने नवाचारों व आईसीटी प्रयोग आदि के लिए लोकप्रिय हैं। शिक्षिका ज्योति की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनीश कुमार एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शिक्षिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, मिशन शिक्षण संवाद, डायट मेंटर संदीप और विद्यालय परिवार को दिया है।
