अयोध्या: जागरण रैली से वापस लौटी महिला पुलिसकर्मी सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली लेकर निकली महिला पुलिसकर्मियों की टीम शुक्रवार लखनऊ से वापस लौटी। जनपद आगमन पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद स्थित पाटेश्वरी देवी शक्ति पीठ से महिला पुलिसकर्मियों के दल को जागरण रैली के साथ रवाना किया था। गुरूवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित समारोह में विधायक तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जिले से 32 महिला पुलिस कर्मियों की टीम को बलरामपुर से आई रैली के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मुख्य रैली को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचाने के बाद शुक्रवार को दल के सदस्य वापस लौटे तो सभी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीओ क्राइम आशीष निगम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता के लिए रैली के साथ तथा स्कूलों में टीम लगाई गई थी।  लखनऊ से लौटी टीम को उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: श्रद्धालुओं को 30 फीट दूर कोली मंडप से करने होंगे रामलला के दर्शन

संबंधित समाचार