पीलीभीत: 20 साल बाद ड्रमंड कॉलेज पहुंचे मेजर पुष्पेंद्र, किया स्वागत
बच्चों के लिए प्रोजेक्टर और स्मार्ट क्लास देने की घोषणा
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचे मेजर पुष्पेंद्र का किया स्वागत(फोटो)
पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलुर के गांव बड़ेरा के रहने वाले मेजर पुष्पेंद्र 20 साल के बाद अपने कॉलेज देखने के लिए पहुंचे। जहां प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद कॉलेज को देखा। शिक्षकों से वार्ता करने के बाद वह बच्चों की क्लास में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बीते पल को साझा किया। साथ ही कॉलेज को स्मार्ट क्लास और प्रोजेक्टर देने की घोषणा की।
शुक्रवार को मेजर पुष्पेंद्र ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। बताते दें कि पुष्पेंद्र ने कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई ड्रमंड कॉलेज से की थी। उन्होंने 2004 में कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद उन्होंने बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय से बीएड की शिक्षा ग्रहण की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बाद उनका चयन आर्मी में हो गया। वर्तमान में वह मेजर के पद पर कार्यरत है।
घर आने के बाद वह कॉलेज की यादों को संजोने के लिए ड्रमंड कॉलेज आए। जहां प्रधानाचार्य संतोष कुमार, शिक्षक आरपी गंगवार समेत अन्य शिक्षकों और बच्चों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज में अपने क्लास रूम को देखा। जिससे देखकर वह प्रसन्न हुए। फिर उन्होंने कृषि के छात्रों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने अपने अनुभव और पुरानी यादों को साझा किया। कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने स्मार्ट क्लास और प्रोजेक्टर देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- दलित फरियादी को चार घंटे हवालात में डाला, अब पूरनपुर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी पर होगी FIR, जानें पूरा मामला
