हल्द्वानीः G20 सम्मेलन के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, जानियें वीआईपी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 28 मार्च से रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के तहत वीआईपी और वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान पुलिस ने रामनगर-कालाढूंगी शहर का ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत कोसी बैराज से ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन रहेगा।

28 मार्च की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दिन के समय वीआईपी रूट कोसी बैराज, लखनपुर, आमदड़ा, गर्जिया रामनगर तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सिर्फ पेट्रोल, डीजल, दूध, गैस तथा एंबुलेंस वाहन की संचालित रहेंगे।  

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही आवागमन होगा। वीआईपी भ्रमण के दौरान पूर्ण जीरो जोन कर दिया जायेगा। नवरात्र पर गर्जिया में ट्रैक्टर ट्राली, छोटा हाथी व बड़े वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर से वापस किया जायेगा। केवल हल्के वाहन वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा। 

वीआईपी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था ताज व नम: रिजोर्ट में की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के वान रिजोर्ट के सामने सड़क के दूसरे ओर खड़े होंगे, जबकि अन्य वाहन एमपीआईसी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः नाबालिग बाइकर्स पर एक अप्रैल से होगी सख्त कार्रवाई, एसएसपी ने दिये निर्देश

संबंधित समाचार