बरेली: मासूम से दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस, लड़की की मां ने सात वर्षीय लड़के पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता ने किया मना, सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रेमनगर

अमृत विचार : प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की सूचना से खलबली मच गई। तुरंत इंस्पेक्टर प्रेमनगर मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्ची के पिता ने घटना से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें - बरेली: सीडीओ ने चौपाल में सुनीं समस्याएं, विद्यालयों का किया निरीक्षण

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी आठ वर्षीय बेटी के साथ मोहल्ले के ही सात वर्षीय बच्चे ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

तब लड़की के पिता ने घटना से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़की और एक लड़का खेल रहे थे। लड़की की मां ने बिना कुछ देखे पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो लड़की की मां और पिता ने दुष्कर्म की घटना से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - बरेलीः जिला अस्पताल में  बनेंगे ऑनलाइन पर्चे

संबंधित समाचार