पीलीभीत: गोकशी की कमाई से बना तस्कर का मकान कुर्क, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गोकशी के धंधे से की गई अवैध कमाई से बनाए गए गोमांस तस्कर के मकान पर पुलिस प्रशासन का चाबुक चला। उसके मकान की कुर्की की गई। शासन ने कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अवैध रूप से अर्जित की गई चल/अचल सम्पत्ति के जब्तीकरण के संबंध में अभियान चला रखा है। इसे लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

शातिर गोमांस तस्कर न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिंडारा वार्ड नंबर सात के निवासी जाकिर पुत्र साबिर पर शिकंजा कसा गया। उसके द्वारा गोकशी की कमाई से बनाए गए मकान को शुक्रवार को कुर्क किया गया। मकान की कीमत 09 लाख 52 हजार 658 रुपए थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीओ सदर प्रतीक दहिया और एसओ उदयवीर सिंह ने पहुंचकर कुर्की कर्रवाई की। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें-  पीलीभीत: रेलवे कर्मचारी ने दलित युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार