बरेली: 9 अप्रैल को श्याम गुणगान महोत्सव में आएंगे नंदू भैया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : श्रीश्याम परिवार की ओर से 9 अप्रैल को श्याम प्रभु खाटू वाले का 16 वां श्याम गुणगान महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में प्रख्यात भजन गायक नंद किशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: जालसाज ने धोखाधड़ी करके हड़पे 25 लाख रुपये

महोत्सव का आयोजन श्रीत्रिवटीनाथ मंदिर के राम कथा स्थल पर शाम 7 बजे दीप प्रज्जवल के साथ होगा। इस अवसर पर कीर्तन दरबार, श्याम दरबार और महाआरती भी होगी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल ने दी।

ये भी पढ़ें - बरेली: छात्रों ने रिवाल्वर चुराकर किए 30 फायर

संबंधित समाचार