शाहजहांपुर: घर से शौच को निकली किशोरी का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। घर से शौच को निकली किशोरी का कुछ लोगों ने रविवार सुबह अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे चौपहिया वाहन में डाल ले गए। किशोरी की मां ने मामले की तहरीर देते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। घर से शौच को निकली किशोरी का कुछ लोगों ने रविवार सुबह अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे चौपहिया वाहन में डाल ले गए। किशोरी की मां ने मामले की तहरीर देते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार सुबह चार बजे अकेले खेत पर शौच करने गई थी।

वहां पहले से ही सात लोग घात लगाए बैठे थे, उन लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया। उसे चौपहिया वाहन में डालकर कहीं लेकर चले गए। पीड़िता ने बताया कि बेटी गले में सोने की चेन और हाथ में सोने की अंगूठी पहने हुए थी। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी। पीड़िता ने आशंका जाहिर की कि उसकी बेटी की हत्या कर सकते हैं। पीड़िता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बेटी का अपहरण करने वाले पुवायां और खुटार क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं।

संबंधित समाचार