राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की घरेलू वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन के प्रबंधन को लेकर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने सोमवार को देश के अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स, अहमदाबाद की जाइडस …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन के प्रबंधन को लेकर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने सोमवार को देश के अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स, अहमदाबाद की जाइडस कैडिला और हैदराबाद की भारत बायोटेक तथा बायोलॉजिकल ई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में विशेषज्ञ समूह को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के निर्माण की मौजूदा वस्तुस्थिति की जानकारी दी गयी तथा उन्हें वैक्सीन निर्माताओं की केंद्र सरकार से अपेक्षाओं के बारे में अवगत कराया गया। नवगठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने 12 अगस्त को पहली बैठक की थी जिसमें कोरोना वैक्सीन की खरीद और टीकाकरण के लिए लक्षित आबादी को प्राथमिकता देने के सिद्धांतों पर चर्चा की गयी थी।
