बरेली: मारपीट कर महिला को घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों ने महिला को पहले तो घर से निकाल दिया और उसके बाद उससे उसके बच्चे को भी छीन लिया। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता मालती ने आरोप लगाया है कि पति जुगेन्द्र कुमार ने उसके साथ धोखा किया है। 

बताया कि हरूनगला में उसके के देवर के घर पर उसके साथ पति ने मारपीट की और उसके बच्चे को छीन लिया गया। साथ ही उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला ने थाना बिथरी चैनपुर में इसकी शिकायत की। आरोप है कि उसके पति ने पुलिस से सांठगाठ कर मामले को दवा दिया। महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति पहले भी एक शादी कर चुका था। उसे धोखे में रखकर शादी की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्टंट दिखाकर हुड़दंग मचा रहे कार सवार, कार की छत पर दर्जनभर युवक सवार, Video Viral 

संबंधित समाचार