बरेली: इंस्पेक्टर ने भाभी पर लगाया भाई की हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने भाभी पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी के अवैध संबंध किसी युवक से थे। यही वजह रही कि धीमा जहर देकर भाई की हत्या कर दी …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने भाभी पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी के अवैध संबंध किसी युवक से थे। यही वजह रही कि धीमा जहर देकर भाई की हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस साजिश में भाई की पत्नी का प्रेमी भी शामिल है।

पीलीभीत में तैनात इंस्पेक्टर ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पैतृक आवास मेरठ में है। वहीं, राजीव इंक्लेव सौ फुटा रोड पर उनका अपना आवास है। उन्होंने अपने छोटे भाई की शादी मेरठ के भगतपुरा थाना ब्रह्मपुरा निवासी एक युवती से वर्ष 2006 में की थी। शादी के बाद भाई की पत्नी को बीएड कराया। इसके बाद भाई की पत्नी की संविदा पर कस्तूरबा गांधी स्कूल बिजनौर में नौकरी लग गई।

वहीं भाई भी उसके साथ रहने लगा। इंस्पेक्टर का आरोप है कि इसी दौरान भाई की पत्नी के संबंध वहां के एक मेडिकल संचालक से हो गए। इस पर विरोध किया तो भाई की पत्नी ने उसकी पत्नी ने मारपीट की। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी मां की मौत हो गई थी। तब सभी लोग घर पर एकत्र हुए। इसी दौरान भाई ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ की अश्लील फोटो व चैट देख ली।

इसको लेकर घर में कलह हुई, तब पंचायत हुई। उसमें भाई की पत्नी के रिश्तेदार और इंस्पेक्टर के रिश्तेदार आए। सभी के सामने महिला ने अपनी गलती मानी। लेकिन इसके बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया उनके भाई की पत्नी ने भाई का 13 लाख का बीमा करा दिया।

इंस्पेक्टर का आरोप है कि भाई की पत्नी उनके छोटे भाई को प्रेमी के मेडिकल से दवाइयां लाकर खिलाती रही। स्लो प्वाइजन के कारण छोटे भाई के गुर्दे खराब हो गए। जिससे 9 अगस्त को भाई की मौत हो गई। एडीजी ने इज्जतनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार